भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: बांका से जितेद्र झा की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही प्रखंड क्षेत्र में त्योहार की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। घरों से लेकर बाजार और सार्वजनिक स्थलों तक साफ-सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट में जुट गए हैं। वहीं, विभिन्न स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दीपावली को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। लोग घरों की सजावट के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी कर रहे हैं। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दीपावली और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक आज दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। जगह-जगह रंग-बिरंगी झालर, द...