भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: बांका से जितेद्र झा की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बाजारों में रौनक लौटने लगी है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लोग घरों की सजावट से लेकर पूजा-पाठ की सामग्री और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में जुट गए हैं। दीपावली को लेकर मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी झालर, मोमबत्ती, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं, छठ पर्व को लेकर भी लोग अभी से तैयारी करने लगे हैं। बाजार में सूप, डाला और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री की मांग बढ़ने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दीपावली को लेकर प्रखंड क्षेत्र में तैयारी तेज, युद्ध स्तर पर चल रहा सफाई अभियान दुकानदारों ने भी त्योहार को देखत...