भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। शोभनाथपुर कसबा में तीन छात्राओं की मौत से करमा-धरमा त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हादसे की खबर मिलते ही मृत छात्राओं के परिजनों में कोहराम मच गया। त्योहार को लेकर जहां घर-घर तैयारियां चल रही थीं और लोगों में उत्साह था, वहीं अचानक हुए हादसे ने माहौल को पूरी तरह गमगीन कर दिया। घटना के बाद गांव के दर्जनों घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण भी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: दीघिया पोखर में स्नान कर रही तीन छात्राओं की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम तीन छात्राओं की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। त्योहार ...