Bhagalpur News: बांका : झखरा पंचायत के सरपंच बिंदु माधव ठाकुर का हृदयाघात से निधन, पंचायत में शोक
भागलपुर, नवम्बर 21 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट झखरा पंचायत के वर्तमान सरपंच एवं कदराचक गांव निवासी बिंदु माधव ठाकुर का बीती रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अचानक हुई इस घटना से गांव और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचितों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया। पंचायत के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। वर्तमान सरपंच के रूप में वे पंचायत से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से पंचायत क्षेत्र के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.