भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट आगामी 15 एवं 16 नवंबर को छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की गई है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस चालक को अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न घाटों पर तैनात रहेगी। विशेष रूप से कलुहा नदी छठ घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी रहेगी। यह भी पढ़ें- Munger News: छठ महापर्व: मुंगेर के सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्र अलर्ट...