Bhagalpur News: बांका : चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने चलाया रात्रि गश्ती अभियान
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने रात्रि गश्ती अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में बीती रात चांदुआरी पंचायत के चंपातरी, गोरिअम्बा, केंदुआर सहित आसपास के गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव के चौकीदार के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं को भी गांव में भ्रमणशील देखा गया। पुलिस ने ग्रामीणों से रात के समय सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना थाना को देने की अपील की। थानाध्यक्ष ने ग्राम रक्षा दल को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया। साथ ही रात में प्रतिनियुक्त दो चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस की इस पहल का स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.