Bhagalpur News: बांका : चार लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। सुईया थाना क्षेत्र के बरफेरा गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चार लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरफेरा गांव निवासी नरेश दास के रूप में हुई है। पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब के कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बरफेरा गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को थाना लाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार नरेश दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.