भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। चांदन थाना पुलिस ने कांड संख्या 36/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त पवन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गंगटी गांव निवासी पवन पासवान, पिता राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रवि कुमार और अवर निरीक्षक अश्विनी कुमार तिवारी ने पुलिस जवानों के सहयोग से उसे विधिवत गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...