भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका । चटमा बाजार स्थित दुर्गा स्थान के समीप जलजमाव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार, कुरमा पंचायत के मुखिया साफ-सफाई कराने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए। इससे स्थानीय लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गापूजा के दौरान पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में जलजमाव और गंदगी से परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द साफ-सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Banka News: दुर्गा मंदिरों में साफ-सफाई का सभापति-उपसभापति ने लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...