Bhagalpur News: बांका : घरेलू कलह से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। महोता गांव में बुधवार को घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं आसपास के लोग अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि महिला पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद को लेकर परेशान थी। बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी मिलने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति पर नजर बनाए रखी है। घटना के संबंध में स्थानीय स्तर पर जानकारी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.