भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। गरीबपुर पंचायत के ग्राम कचहरी के सचिव के आकस्मिक निधन से पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही ग्राम कचहरी से जुड़े सरपंच, न्याय मित्र एवं अन्य सचिवों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से ग्राम कचहरी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करते थे। उनके निधन से पंचायत स्तर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों में भी शोक का माहौल है। सरपंच, न्याय मित्र एवं सचिवों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत सचिव के साथ ब...