Bhagalpur News: बांका : ग्रामीणों के आवेदन पर लोगाय में कराया गया सफाई कार्य
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। लोगाय गांव में जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ गंदगी एवं संक्रमण का खतरा भी बना हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद गांव में सफाई अभियान चलाकर जलजमाव वाले स्थानों की सफाई कराई गई। पानी की निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए बीडीओ एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि जलजम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.