Bhagalpur News: बांका : खाद बुनने के दौरान वज्रपात, युवक की मौत
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: बांका से जितेंद्र झा की रिपोर्ट बांका।बाराहाट थाना क्षेत्र के दासोडीह गांव में रविवार की देर शाम वज्रपात की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दासोडीह गांव निवासी हेमंत कुमार पंडित (50), पिता तितू पंडित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार की देर शाम वह खेत में खाद बुनने के कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। परिजन भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना बाराहाट थाना पुलिस को दी गई। वज्रपात से मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.