भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। अमरपुर के धरानी मोहल्ले के समीप ऑटो एवं जुगाड़ गाड़ी के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन अपने-अपने रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान धरानी मोहल्ले के समीप दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल के आसपास अफरातफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त ...