भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका। महादेवपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। इसी विश्वास के कारण यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। विशेष रूप से दुर्गापूजा और अन्य धार्मिक अवसरों पर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। भक्त मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहता ...