भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष कुमार की रिपोर्ट जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को गोद भराई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और खानपान को लेकर जानकारी दी गई। सेविकाओं ने महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बताया कि गोद भराई दिवस का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवारों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम सहित आवश्यक पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही प्रसव पूर्व जांच कराने तथा संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया गया। ...