भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: बांका से जितेंद्र झा की रिपोर्ट बांका : सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। पहाड़ नाथ शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, फूल, धतूरा एवं दूध अर्पित कर पूजा-अर्चना की। अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट भी की गई थी। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। यह भी पढ़ें- बांका में सावन के अंतिम सोमवारी पर पूजा अर्चना के लिए जुटी भीड़ भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास स्वयंसे...