भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बांका, वरीय संवाददाता। पटना निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक श्यामबाबू प्रसाद के नेतृत्व में की गई। टीम ने बीडीओ के एक रिश्तेदार बच्चन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को निगरानी टीम अपने साथ पटना ले गई। निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक श्यामबाबू प्रसाद ने बताया कि फुल्लीडुमर के प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने निगरानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बीडीओ अमित प्रताप सिंह द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं में पांच प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में मांगी जा रही है। शिका...