Bhagalpur News: बांका: 322 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना क्षेत्र में विदेशी शराब बरामदगी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार यादव को जमुई जिले के द्वारपहड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित मनोज कुमार यादव, भदरिया गांव निवासी मंगरू यादव का पुत्र है। इस संबंध में आनंदपुर थाना कांड संख्या 68/26, दिनांक 3 जुलाई 2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन से 322 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। इसी मामले में मनोज कुमार यादव को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जमुई जिले के द्वारपहड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.