Bhagalpur News: बांका: 11 लीटर महुआ शराब बरामद, 50 किलो सूखा महुआ नष्ट
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट सुईया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान बेलागढ़ा गांव के समीप झाड़ी से 11 लीटर महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर करीब 50 किलोग्राम सूखा महुआ भी बरामद कर उसे विनष्ट कर दिया। मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अभियान के दौरान भदरिया गांव से फरार चल रहे वारंटी बीरो यादव को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष कन्हैया झा एवं सहायक अवर निरीक्षक दिनेश राम ने किया। अभियान में पुलिस जवान भी शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.