Bhagalpur News: बांका: सुईया में पिकअप वाहन की ठोकर से छात्र की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: बांका से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट सुईया थाना क्षेत्र के बेहरवारी गांव में सोमवार की सुबह करीब सात बजे पिकअप वाहन की ठोकर से 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेहरवारी गांव निवासी मिथलेश सिंह के पुत्र मयंक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मयंक आदर्श मध्य विद्यालय, सुईया में पढ़ता था और सुबह विद्यालय जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुईया पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि, हादसे के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.