Bhagalpur News: बांका: सुईया पुलिस ने दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट सुईया थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विषपत खैरा और टीपन खैरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उनके ठिकानों से पकड़ने के बाद थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और न्यायालय से जारी वारंटों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों और फरार आरोपितों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी को भी कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कांडों के दो नामजद आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.