Bhagalpur News: बांका: सुईया पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट सुईया थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुईया थाना कांड संख्या 82/26 के प्राथमिकी अभियुक्त कौआदह गांव निवासी श्रीकांत यादव, पिता जागेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब के नशे में पकड़े गए कामेश्वर यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और शराब सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.