भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले के रेफरल अस्पताल का सिविल सर्जन ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, वार्ड एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन ने मरीजों से बातचीत कर इलाज, दवा एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं रिकॉर्ड संधारण की भी समीक्षा की। आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। अस्पताल प्रबंधन को नियमित रूप से सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। निर...