भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। अमरपुर प्रखंड के डुमरामा वार्ड संख्या एक में सांप के डंसने से एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पीड़ित अपने घर के आसपास कार्य कर रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने समय पर इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उच्च चिकित्सा केंद्र भेजना पड़ा। परिजन उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...