Bhagalpur News: बांका: सहरना डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करेंगे विधायक रामनारायण मंडल
भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष बांका, एक संवाददाता।क्षेत्र के सहरना डिग्री कॉलेज का उद्घाटन जल्द ही बांका विधायक रामनारायण मंडल द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन समिति की ओर से परिसर की साफ-सफाई, मंच निर्माण तथा अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। कॉलेज के शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : सहरना डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करेंगे वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.