भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के घुठियारा गांव में सर्पदंश की घटना में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला को घर के समीप किसी विषैले सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में गांवों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Madhepura News: सर्पदंश से पीड़ित महिला की मौत, सीएचसी में हंगामा चिकित्सकों ने लोगों से बारिश के मौसम में सावधानी बरतने तथा सर्पद...