Bhagalpur News: बांका: श्राद्धकर्म में भोजपुरी गीत को लेकर विवाद, हिंसक झड़प में कई घायल
भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के अंतिम स्वतंत्रता सेनानी के श्राद्धकर्म में भोजपुरी गीत नहीं गाने को लेकर उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार रात विष्णुपुर और करसंडा गांव के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि श्राद्धकर्म के दौरान गीत गाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.