भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी कटसकरा पंचायत अंतर्गत तेलंगवा गांव निवासी सरकारी शिक्षक सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य नारायण मरांडी का हृदयगति रुकने से बांका में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर को पैतृक गांव तेलंगवा लाए जाने के बाद अंतिम दर्शन के लिए शुभचिंतकों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजेश साह ने बताया कि नारायण मरांडी वर्तमान में सुमुखिया उच्च विद्यालय में कार्यरत थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं और विद्यार्थियों के बीच भी उनकी अच्छी पहचान थी। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्...