Bhagalpur News: बांका: शराब तस्कर गिरफ्तार, एक बोतल शराब छोड़कर भागने में रहा सफल
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिर्पोट : सुईया पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सूरज मांझी, ग्राम बनकट, थाना मुफस्सिल, जिला मोतिहारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सअनि दिनेश राम के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके पास से शराब बरामदगी की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक तस्कर भागने के दौरान सड़क किनारे शराब की एक बोतल छोड़कर फरार होने में सफल हो गया था। बाद में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सूरज मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.