Bhagalpur News: बांका: शंभूगंज के किराना व्यवसायी की हृदयाघात से मौत
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट शंभूगंज बाजार के एक किराना व्यवसायी की बीती रात हृदयाघात से मौत हो गई। व्यवसायी की अचानक मौत की खबर मिलते ही बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और परिचित उनके घर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार व्यवसायी लंबे समय से शंभूगंज बाजार में किराना दुकान का संचालन कर रहे थे और व्यवहार कुशल होने के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही बाजार के अन्य व्यवसायियों में भी मायूसी छा गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि व्यवसायी के निधन से बाजार ने एक मिलनसार व्यक्ति को खो दिया है। परिजनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.