भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट आनंदपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से विधवा महिला के साथ प्रेम प्रसंग के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोज कुमार, पिता प्रभु वर्णवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया गया कि महिला और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला द्वारा युवक पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि युवक शादी करने से इनकार कर रहा था। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद आनंदपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गिर...