भागलपुर, नवम्बर 28 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट क्षेत्र में ठंड की दस्तक के साथ ही एक बार फिर चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर मोड़ के समीप स्थित एक गुमटी को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार छोटी मोहानी गाँव निवासी मो. मुन्ना ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात भी वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो गुमटी का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाकर देखने पर पाया कि दुकान में रखा चिप्स,कुरकुरे, पान मसाला, मिक्सर, सत्तू सहित अन्य सारा सामान गायब है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार इस चोरी की वारदात में उन्हें करीब 13 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लग...