Bhagalpur News: बांका: विक्रमपुर के घुटेश्वरनाथ महादेव मंदिर में चोरी, घंटा-घड़ी समेत कांसे के सामान गायब
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: पंजवारा(बांका) से जितेंद्र की रिपोर्ट पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर स्थित घुटेश्वरनाथ महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की घटना गुरुवार रात में होने की बात बताई जा रही है। मंदिर से घंटा, घड़ी और कांसे की धातु से बने अन्य सामान चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उस समय हुई, जब ग्रामीण नवीन मांझी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। नवीन मांझी मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे पूजा के लिए मंदिर पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली। मंदिर से पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं सहित अन्य सामान गायब मिले।मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों के बीच धार्मिक स्थल की सुरक्षा को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.