भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट वज्रपात की घटना में लीलावरण गांव की एक युवती घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि युवती अपने गांव में थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने के बीच तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल युवती की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश और बादल गरजने के दौरान क्षेत्र में वज्रपात का खतरा बना रहता है। प्रशासन द्वारा भी लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के ...