भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष जिले के नंदलालपट्टी गांव के समीप रायपोखर में एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अमीनपुर गांव की अंजनी कुमारी के रूप में बताई जा रही है। अंजनी की शादी रजौन प्रखंड के सिंहनान रामपुर गांव में हुई थी। पोखर के समीप शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...