भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना क्षेत्र के सिद्धुडीह गांव में बीते शुक्रवार को फांसी लगाकर हुई युवक की संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई तथा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग से जुड़ी बातें सामने आने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- Banka News: कमरे में फंदे से लटका मिला 23 वर्षीय युवक, संदेहास्पद मौत आनंदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजन...