भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को दिनभर कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश नहीं होने से उमस काफी बढ़ गई, जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद दोपहर में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों की भी नजरें अच्छी बारिश पर टिकी हैं, क्योंकि धान की फसल के लिए पर्याप्त वर्षा आवश्यक है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों को दिनभर गर्मी और चिपचिपी उमस झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Banka News: बारिश होते ही मौसम हुआ सुहाना, जलमग्न हुआ डोकनिया मार्केट मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही क...