भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष जिले में मौसम की बेरुखी लगातार जारी रहने से आम लोगों के साथ किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कभी तेज धूप और उमस तो कभी अचानक बादल और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर दैनिक जनजीवन पर भी पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान हैं, वहीं बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। किसानों के लिए भी मौसम का यह उतार-चढ़ाव चिंता का कारण बना हुआ है। खेती-किसानी के कार्य मौसम पर काफी निर्भर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि कहीं-कहीं अधिक बारिश से खेतों में पानी जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: मौसम की बेरुखी जारी, कभी धूप तो कभी बादल मौसम के इस बदले मिजाज के बीच लोगो...