Bhagalpur News: बांका: मौसम की बेरुखी जारी, कभी धूप तो कभी बादल
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में मौसम की बेरुखी लगातार जारी है। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाने से लोगों को मौसम के बदलते मिजाज का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने के बाद उमस बढ़ जा रही है, जबकि अचानक बादल छाने से लोगों को बारिश की उम्मीद रहती है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। किसान बारिश की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। खेतों में फसल की जरूरत के अनुसार बारिश नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, उमस भरी गर्मी के कारण बाजारों में भी लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर लोगों की नजर बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बारिश की आस लगाए हुए हैं। मौसम के लगातार बदलते रुख के कारण लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.