भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट जिले में मौसम की बेरुखी लगातार जारी है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को भी सुबह से मौसम का मिजाज बदलता रहा। आसमान में बादल छाने के बाद लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। चिलचिलाती धूप और अधिक नमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग बार-बार पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रही। यह भी पढ़ें- Banka News: जिलेवासियों के लिए गुरुवार को पहेली बना मौसम मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से आम लोगों के साथ किसान भी चिंतित हैं। लोगों को बारिश का इंतजार है, ताकि उमस और गर्मी...