Bhagalpur News: बांका: मौसम का पहला कोहरा, घने धुंध से थमी रफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में शनिवार की सुबह इस मौसम का पहला कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरा काफी देर तक छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई।घने कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली और कई सड़कें सुनसान नजर आईं। वहीं, कोहरे के बीच वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कम दृश्यता के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाना पड़ा। शनिवार की सुबह कोहरे के कारण मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सीजन के पहले कोहरे ने सुबह की दिनचर्या और सड़क यातायात पर अपना असर दिखाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.