भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष आनंदपुर थाना क्षेत्र के अहरा गांव से जुड़े मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार करीब एक माह पूर्व एक महिला को बहला-फुसलाकर राजस्थान के कोटा ले जाया गया था। महिला के साथ उसका बच्चा भी था, जो कोटा में लापता हो गया। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर वापस अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने आनंदपुर थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने कांड दर्ज कर घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इधर, कोटा में लापता हुए बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्च...