भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट महालया के अवसर पर पापहरणी सरोवर में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सरोवर के आसपास भक्तों की आवाजाही देखी गई। श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महालया के साथ ही दुर्गा पूजा को लेकर धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं में महालया का विशेष महत्व है। इसे पितृपक्ष की समाप्ति और देवी पक्ष के आगमन से जोड़कर देखा जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और मां दुर्गा के आगमन की तैयारी में जुट जाते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: डेढ़ सौ साल पुराना है साहबगंज दुर्गा मंदिर का इतिहास पापहरणी सरोवर में स्नान के लिए पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। महालया...