भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका शहर के प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में इन दिनों झूलन उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिदिन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना के साथ झूला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भगवान के विग्रह को फूलों और रंग-बिरंगे वस्त्रों से सजाकर झूले पर विराजमान कराया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हो रहा है। शाम के समय भगवान के दर्शन और झूलन उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पांच दिवसीय झूलनोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं का तांता मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धा...