भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के बारा गांव में मक्का खेत में किसान के साथ मारपीट करने और जबरन मक्का का भुट्टा तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित किसान ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। किसान के अनुसार वह अपने मक्का खेत की देखभाल कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग खेत में पहुंचे और मक्का का भुट्टा तोड़ने लगे। किसान द्वारा इसका विरोध करने पर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी तथा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। खेत में फसल को लेकर हुए विवाद के बाद गांव म...