Bhagalpur News: बांका: भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार आयोजित
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर जिले के विभिन्न थाना एवं संबंधित प्रशासनिक कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर विवादित जमीन से जुड़े दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों की जानकारी ली। कई मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कायम कराने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद को लेकर लोग कानून अपने हाथ में नहीं लें तथा किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में प्रशासन और पुलिस को सूचना दें। जनता दरबार में जमीन की पैमाइश, सीमांकन, कब्जा एवं बंटवारे से जुड़े मामले भी सामने आए। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.