भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कई दिनों से वर्षा का इंतजार कर रहे किसान अब धान की रोपाई की तैयारी में तेजी से जुट गए हैं। खेतों में पानी भर जाने से किसानों ने ट्रैक्टर और हल के माध्यम से जुताई शुरू कर दी है, जबकि कई स्थानों पर धान की बेहन उखाड़ने का काम भी चल रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पर्याप्त वर्षा होने से धान की खेती को लाभ मिलेगा और उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में जल निकासी की समस्या भी सामने आई है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: मूसलाधार बारिश से किसान हुए गदगद, खेती किसानी के कार्य में आएगी तेजी किसान सरकार से उर्वरक और बीज की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग कर ...