भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान भगवान वासुपूज्य के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में शामिल हुए और पूरे रास्ते धार्मिक भजनों एवं जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों ने भगवान वासुपूज्य के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन को लेकर जैन समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि भगवान वासुपूज्य जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर हैं और उनके जीवन एवं संदेश से श्रद्धालुओं को अहिंसा, संयम तथा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यह ...