Bhagalpur News: बांका: बौंसी में करंट लगने से अधेड़ की मौत
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बौंसी प्रखंड के भतडीहा गांव में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी शंकर सिंह (करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसी कार्य के दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने लोगों से बिजली संबंधी कार्य करते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.